पति से तंग आकर पत्नी ने फंदा लगा जान दी
गांव तरखान माजरा की एक महिला ने पति से तंग आकर फंदा लगा जान दे दी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 12:56 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 12:56 AM (IST)
जेएनएन, समाना : गांव तरखान माजरा की एक महिला ने पति से तंग आकर फंदा लगा जान दे दी। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका कुलदीप कौर (35) के भाई गुरजीत सिंह निवासी गांव गाजेवास ने पुलिस को बताया कि बहन की शादी करीब छह साल पहले गांव तरखान माजरा निवासी हरपाल सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद कुलदीप कौर के तीन बेटियां हुईं। जिसको लेकर पति हरपाल सिंह पत्नी के साथ मारपीट करता था। हरपाल सिंह बहन के चरित्र पर भी शक कर उससे मारपीट करता था। इसके चलते शुक्रवार को कुलदीप कौर ने फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हसपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें