Move to Jagran APP

शहर में सफाई अभियान चलाया

निरंकारी मिशन राजपुरा ने बाबा गुरबचन सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सफाई अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 12:31 AM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 06:11 AM (IST)
शहर में सफाई अभियान चलाया
शहर में सफाई अभियान चलाया

संस, राजपुरा, टियाला :

loksabha election banner

निरंकारी मिशन राजपुरा ने बाबा गुरबचन सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सफाई अभियान चलाया। इसमें राजपुरा के आधुनिक वृद्धाश्रम आइटीआइ रोड के नजदीक निरंकारी पार्क में सेवादल के लगभग 600 सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। इस सफाई अभियान का शुभारंभ विधायक राजपुरा हरदियाल सिंह कंबोज ने निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज श्री राधे शाम ने किया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में पहुंचने पर कंबोज, एसडीएम राजपुरा शिव कुमार व तहसील दार को स्वर्गधाम व वृद्धाश्रम मैनेजमेंट कमेटी की ओर से बुक्का देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कंबोज ने कहा कि निरंकारी मिशन की ओर से बाबा के 66वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जहां पूरे देश में सफाई अभियान चलाया जा रहा है उसी के तहत राजपुरा में भी सफाई अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम राजपुरा को सफाई के मामले में सब से बेहतर शहर में बनाने में लगे है। वहीं निरंकारी मिशन ने भी इस तरह के अभियान चला कर अपना योगदान डाल रहा है। राजपुरा सफाई अभियान में पंजाब के नवां शहर के बाद दूसरे स्थान पर आया है पर हमारी तस्सली नहीं पर इसे पहले स्थान पर लाने का प्रयास कर रहे है। इस में खास कर हमारी घरों की महिलाए विशेष योगदान डाल सकती है। उन्होंने कहा महिलाएं जिस तरह अपने घरों को साफ रखती है उसी तरह अपने पड़ोस में भी सफाई रखे, घर का कूड़ा बाहर सड़क पर न फेंके। इस मौके पर स्वर्गधाम व वृद्धाश्रम मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान ओपी अरोड़ा ने राजपुरा के विधायक हरदियाल सिंह कंबोज, नगर कौंसिल के प्रधान नरिदर शास्त्री, एसडीएम राजपुरा शिव कुमार, तहसीलदार राजपुरा, पैप्सू विकास बोर्ड के चेयरमैन विनय निरंकारी, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन भूपिदर सैनी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.