नगर कीर्तन में लड़कियों से छेड़छाड़ रोकने वाले युवकों पर हमला, दो जख्मी
ड्डह्लह्लड्डष्द्मद्गस्त्र ह्लश्र ह्यह्लश्रश्च द्वश्रद्यद्गह्यह्लड्डह्लद्बश्रठ्ठ श्रद्घ द्दद्बह्मद्यह्य द्बठ्ठ हृड्डद्दड्डह्म यद्बह्मह्लड्डठ्ठ ह्ल2श्र द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र जागरण संवाददाता पटियाला भगवान श्री वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर गांधी नगर और आसपास
जागरण संवाददाता, पटियाला : भगवान श्री वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर गांधी नगर और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों द्वारा आयोजित नगर कीर्तन के दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दो युवकों को जख्मी कर दिया। हमला करने वाले युवकों ने लड़कियों से छेड़छाड़ की थी, जिसका घायलों युवकों ने विरोध किया तो हमलावरों ने चाकू मार दिया। घायलों की पहचान उपेंद्र और आकाश के रूप में हुई है। घायल आकाश की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआइ रेफर किया गया है।
लाहोरी गेट थाने की पुलिस ने आदित्य की शिकायत के आधार पर साहिल, हैरी और एक अज्ञात निवासी धीरू नगर, पटियाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन लोगों पर धारा 307,324, 323,148, 149 आईपीसी के तहत मामला दर्ज हुआ है। वाल्मीकि धर्म समाज, लाहौरी गेट के प्रधान राजेश घारू ने कहा कि गांधी नगर के निवासियों द्वारा भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर नगर कीर्तन निकाला जा रहा था। धीरू नगर के युवकों ने नगर कीर्तन में भाग लेकर लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी और गांधी नगर के युवाओं ने इसका विरोध किया। पहले तो वे चले गए, फिर बाद में वह तेजधार हथियारों के साथ वहां आए। सबसे पहले नगर कीर्तन से आदित्य और आकाश को बुलाया और उन पर धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए।