धर्मसोत के खिलाफ धरना देने वाले आप नेता नामजद
पटियाला स्कॉलरशिप घोटाले के खिलाफ कैबिनट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के विरोध में धरना लगाने वाले आप नेताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जागरण संवाददाता, पटियाला : स्कॉलरशिप घोटाले के खिलाफ कैबिनट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के विरोध में धरना लगाने वाले आप नेताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। केस एसआइ गुरप्रीत सिंह के बयानों पर कोतवाली नाभा में गुरदेव सिंह, जसवीर सिंह, वरिदर सिंह, आप के जिला प्रधान चेतन सिंह जोड़ेमाजरा, प्रधान करनवीर सिंह टिवाणा, ज्ञान सिंह मूंगो, मेघ चंद, वरिदर कौर जवंदा, बलविदर सिंह व 25 अज्ञात लोगों को नामजद किया है। आरोप है कि इन लोगों ने सर्कुलर रोड नाभा के नजदीक मंत्री के खिलाफ धरना लगा प्रदर्शन किया था। इस दौरान किसी भी व्यक्ति ने कोविड 19 के नियमों का पालन नहीं किया। इन लोगों ने सैनिटाइजर व शारीरिक दूरी व मास्क पहनने के नियमों का पालन नहीं किया था।