विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटियाला में होटल-कैफे रेस्टोरेंट में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, लेडी इंस्पेक्टर की रेड, 15 महिला-पुरुष गिरफ्तार

Published: Mon, 28 Sep 2026 06:00 AM (IST)

पातड़ां में पुलिस ने होटल और कैफे रेस्टोरेंट में चल रहे जिस्मफरोशी के दो ठिकानों पर छापा मारा। इस कार्रवाई ...और पढ़ें

पटियाला में होटल-कैफे रेस्टोरेंट में चल रहा था देह व्यापार का धंधा। सांकेतिक फोटो

पटियाला में होटल-कैफे रेस्टोरेंट में चल रहा था देह व्यापार का धंधा। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. पातड़ां में होटल और कैफे रेस्टोरेंट पर पुलिस ने की छापेमारी।

  2. जिस्मफरोशी के आरोप में 15 महिला और पुरुष गिरफ्तार हुए।

  3. गिरफ्तार लोगों में कुछ के पुराने आपराधिक मामले भी दर्ज।

जागरण संवाददाता, पटियाला। थाना पातड़ां इलाके में जिस्मफरोशी के दो ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां पातड़ां में होटल व कैफे रेस्टोरेंट की आड़ में बड़े स्तर पर जिस्मफरोशी का काम पिछले कई महीने से चल रहा था।

लगातार आ रही शिकायतों के बाद पुलिस ने रेड दोनों ठिकानों से 15 महिला व पुरूष गिरफ्तार किए हैं, जिनकी उम्र 25 से लेकर 50 साल है। इनमें से कई लोग पहले भी केसों में गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिसका रिकार्ड पुलिस खंगाल रही है। थाना पातड़ां प्रभारी साहिब सिंह ने कहा कि रिमांड परलेने के बाद जांच की जाएगी, उन्होंने हाल ही में चार्ज संभाला था जिसके बाद से लगातार शिकायतें मिल रही थी।

बस स्टैंड के नजदीक खोला था होटल

इंस्पेक्टर सरबजीत कौर व उनकी टीम ने मलकीत सिंह के होटल में छापेमारी करते हुए जिस्मफरोशी करने वालों को काबू किया है।

इस मामले में मलकीत सिंह के अलावा दलबीर सिंह निवासी अजीत नगर कशोर जिला कैथल हरियाणा, जसप्रीत सिंह निवासी घग्गा, राजवीर कौर निवासी खेड़ा बत्ता जिला कपूरथला मौजूदा निवासी बाबा बकाला जिला अमृतसर साहिब, लवप्रीत कौर निवासी चौतरा जिला मुक्तसर साहिब मौजूदा निवासी पातड़ां को नामजद करने के बाद गिरफ्तार किया है।

दर्ज मामले के अनुसार आरोपित मलकीत सिंहने पातड़ां में बस स्टैंड के नजदीक होटल खोला हुआ था, जहां पर वह जिस्मफरोशी का काम करवाता था।

कैफे रेस्टोरेंट से 11 लोग गिरफ्तार

पातड़ां पुलिस की टीम ने दूसरी रेड दुताल के नजदीक की थी, जहां पर कैफे रेस्टोरेंट की आड़ में जिस्फरोशी करवाई जा रही थी। पुलिस ने इस मौके से नरेश कुमार, देव सिंह, सोनू नवासी घरौंदा खनौरी संगरूर, परमजीत ौर, मानसी देवी बठिंडा, बलविंदर कौर निासी धमधान साहिब, तमन्ना निवासी पीपतथेह जिला जींद हरियाणा, अमनदीप कौर निवासी डबवाली हरियाणा, देव सिंह निवासी उत्तराखंड, करन निवासी पीपलथेह जिला जींद हरियाणा, सतनाम सिंह निवासी ढंडौली जिला संगरूर, रमेश कुमार निवासी बोपर जिला संगरूर, बलजीत सिंह निवासीसंधील जिला जींद हरियाणा संदीप सिंह निवासी जींद हरियाणा को नामजद करने के बाद गिरफ्तार किया है।