मेयर ने किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक
जेएनएन, पटियाला : भगवान श्री वामन अवतार मंदिर में चल रहे श्री महाशिवरात्रि रुद्राभिषेक कार्यक्रम में
जेएनएन, पटियाला : भगवान श्री वामन अवतार मंदिर में चल रहे श्री महाशिवरात्रि रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हो नगर निगम मेयर संजीव बिट्टू ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। काशी से आए विद्वान ब्राह्माणों ने पूर्ण विधि विधान के साथ मेयर से भगवान का पूजन करवाया। मेयर ने कहा कि महंत रवि कांत पिछले कई सालों से इस मंदिर का प्रबंध बखूबी कर रहे हैं। पिछले साल भी भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाया था, जिसमें भगवान से मेयर के रूप में लोगों की सेवा करने की प्रार्थना की थी। मंदिर की डवलपमेंट के लिए महंत जी के निर्देशानुसार सभी प्रबंध किए जाएंगे। इस अवसर पर महंत रवि कांत ने कहा कि श्री महाशिवरात्रि से पहले और सावन महिने में साल में दो बार रुद्राभिषेक इस मंदिर में पूर्ण विधि विधान के साथ योग्य ब्राह्माणों की ओर से करवाए जाते हैं। हर व्यक्ति को जीवन मे कम से कम एक बार भगवान का पूर्ण रुद्राभिषेक जरूर करना चाहिए। इस अवसर पर आचार्य कृपा शंकर तिवारी, विनय तिवारी, समिति की उपप्रधान कांता बंसल, श्याम लाल, राकेश शर्मा, विजय कूका, संदीप मल्होत्रा कौंसलर, हरीश कपूर और अन्य सेवादार उपस्थित रहे।