17 एमएम बारिश से लुढ़का तापमान
शनिवार सुबह से लेकर शाम छह बजे तक शाही शहर में इंद्र देव रुक-रुक कर बरसते रहे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 01:08 AM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 01:08 AM (IST)
जासं, पटियाला : शनिवार सुबह से लेकर शाम छह बजे तक शाही शहर में इंद्र देव रुक-रुक कर बरसते रहे। मौसम विभाग के मुताबिक 17 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रहा। बहरहाल मौसम विभाग के हाई अलर्ट की चेतावनी तब सही साबित हुई जब शाम छह बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे बस अड्डे के पास, बुक्स मार्केट एरिया, शेरां वाला गेट, नाभा गेट व त्रिपड़ी टाउन समेत शहर का लगभग हर इलाका जलमग्न हो गया। झमाझम का बारिश का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। मौसम विभाग मुताबिक आज भी भारी बारिश की संभावना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें