मोदी सरकार के कार्यकाल पर की चर्चा
युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष जोगिद्र सिंह के नेतृत्व में गांव मीलवां में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 10:13 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 10:13 PM (IST)
संवाद सहयोगी, घरोटा : युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष जोगिद्र सिंह के नेतृत्व में गांव मीलवां में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सरपंच ठाकुर दर्शन सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए। जोगिद्र सिंह व ठाकुर दर्शन सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार की ओर से दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष दौरान किए ऐतिहासिक कार्यो पर चर्चा की। लोगों को जागरूक करते कोरोना, अनाज वितरण, चीन मसले से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि पंजाब की काग्रेंस सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। लोगों का इस सरकार से मोह भंग हो चुका है। इस मौके बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें