युवक को अगवा कर मारपीट करने पर छह के केस , दो गिरफ्तार
एक युवक को घर से अगवा कर मारपीट करने के आरोप में नरोट जैमल सिंह पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, बमियाल
एक युवक को घर से अगवा कर मारपीट करने के आरोप में नरोट जैमल सिंह पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। चार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के पीछे पैसों की लेनदेन की बात सामने आई है। मुकेश कुमार उर्फ जफ्फो निवासी खरकड़ा ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को घर में था। इसी दौरान कुछ युवक आ धमके और उसे लाठियों से घायल कर कार में बैठा पठानकोट ले गए। वहां भी मारपीट की। बाद में किसी प्रकार आरोपितों के चंगुल से भाग घर आया। पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर पठानकोट निवासी राहुल कुमार, सोनू, बिट्टू कुमार, अमन, मोहित, साबी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने राहुल और साबी को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि दो आरोपितों को पकड़ा गया है। जल्द ही चार को जल्द पकड़ लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।