यूथ कांग्रेस ने सीएए के खिलाफ किया प्रदर्शन
नागरिकता संशोधन कानून तथा जेएनयू के छात्रों पर पुलिस की बर्बरता के विरोध में यूथ कांग्रेस ने रोष प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : नागरिकता संशोधन कानून तथा जेएनयू के छात्रों पर पुलिस की बर्बरता के विरोध में यूथ कांग्रेस ने रोष प्रदर्शन किया। जिला प्रधान तोषित महाजन ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल से केंद्र सरकार देश को धार्मिक आधार पर बांटने की साजिश रच रही है। यह बिल संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। देश की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से डगमगा चुकी है सरकार आर्थिक मोर्चे पर फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह कानून पूरी तरह देश हित के खिलाफ हैं केंद्र सरकार से बिना देरी के वापस ले इस कानून को रद्द करें। वहीं जिन पुलिस वालों ने स्टूडेंट्स पर अत्याचार किए हैं उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर रमन शर्मा, योगेश पाल, विकास, मनदीप कुमार, नीरज, तरुण, पवन, गौरव कुमार, सौरभ, कुणाल, लाडी, रोहित ,साहिल, विक्रम, कार्तिक, राहुल, शुभम, सोनू और शमी उपस्थित थे।