जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की हालत बिगड़ी
गांव नारंगपुर में वीरवार देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से 20 वर्षीय युवक की हालत बिगड़ गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 11:06 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 11:06 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
गांव नारंगपुर में वीरवार देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से 20 वर्षीय युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते ही उसे परिजनों द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पीड़ित युवक की पहचान अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल के डॉक्टरों ने पीड़ित युवक का उपचार शुरू कर दिया है,जिसे उन्होंने खतरे से बाहर बताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें