घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानां पर जलाएं दीये
पांच अगस्त को अयोध्या में प्रभू श्री राम के मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन का आयोजन किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : पांच अगस्त को अयोध्या में प्रभू श्री राम के मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन का आयोजन किया जा रहा है। यह बात व्यापार मंडल के प्रधान नरेश अरोड़ा ने बैठक के दौरान कही। इस मौके पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एलआर सोढी, प्रदेश सचिव सुनील महाजन, जिला प्रभारी भारत महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए। नरेश अरोड़ा ने कहा कि पांच अगस्त का दिन ऐतिहासिक होगा। इस ऐतिहासिक दिन का हम सभी को साक्षी बनते हुए। सभी इस दिन शाम को अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर दीये जलाएं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम हम सबके आराध्य और पूजनीय है। लगभग पांच सौ वर्षो के बाद प्रभु श्री राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हो पाया है, जिसके लिए पूरा भारत वर्ष बधाई का पात्र है।