गांव जंडवाल में पेयजल समस्या से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन
गांव जंडवाल में पेयजल किल्लत को लेकर महिलाओं ने रोष प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, मामून : गांव जंडवाल में पेयजल किल्लत को लेकर महिलाओं ने रोष प्रदर्शन किया। त्रिशला देवी, स्वर्णी देवी, सरोज बाला, अंजू देवी, सुनीता देवी, मीना देवी, चंचला, कोमल देवी, राज रानी, भोली, सुरेखा देवी, शुभलता, रंजना देवी, रो•ाी देवी, प्रीति देवी, हिना देवी, सुदेश कुमारी, किरण बाला, अंचला देवी, पिकी देवी, सावित्री देवी, पुष्पा देवी आदि ने बताया कि पीने वाले पानी की समस्या पूरे साल भर बनी रहती है। परंतु गर्मी के मौसम में परेशानी ज्यादा हो जाती है। चुनावों के समय तो विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के लोग बडे़-बड़े वादे करके उनसे वोट तो ले जाते हैं, परंतु उनकी समस्याओं का समाधान कोई भी नहीं करता। समस्याओ के समाधान के लिए उन्हें खुद ही अधिकारियों के साथ उलझना पड़ता है। अधिकारी किसी की भी परवाह न करते हुए मनमानी करते हैं। दिन में सिर्फ एक बार 20 मिनट के लिए ही पानी दिया जाता है। गांव के वार्ड नंबर 4 मुहल्ला जट्टा में ऊंचाई होने के चलते 10 मिनट भी पानी भी नहीं मिलता। वह लोग पैसे एकत्रित करके टैंक मंगवाकर अपनी पेयजल पूर्ति को पूरा करते हैं। महिलाओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का हल नहीं किया गया तो व उग्र प्रदर्शन करते हुए पठानकोट-कुल्लू मार्ग जाम करेंगे। जल्द दूर होगी दिक्कत
जेई रजत कोहाल कहा कि पानी दिक्कत को दूर किया जा रहा है, अगर फिर भी किसी को भी पानी की कोई शिकायत आती है तो वह मुझसे संपर्क कर सकते हैं। समस्या का हल निकाल दिया जाएगा।