नारी ही समाज व जीवन का आधार : डा. श्वेता
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कालेज नरोट जैमल सिंह में प्रिसिपल डा अर्पणा की देखरेख में महिला दिवस मनाया गया। वहीं इस दौरान एनीमिया जांच का कैंप भी लगाया गया।
संवाद सहयोगी, बमियाल : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कालेज, नरोट जैमल सिंह में प्रिसिपल डा अर्पणा की देखरेख में महिला दिवस मनाया गया। वहीं इस दौरान एनीमिया जांच का कैंप भी लगाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से डा श्वेता मुख्य रूप से उपस्थित हुईं। उन्होंने कहा कि एनीमिया का मतलब खून की कमी है। भारत में बड़ी संख्या में महिलाएं इससे ग्रस्त हैं।
उन्होंने कहा कि नारी ही समाज व जीवन का आधार है। इसलिए नारी का स्वस्थ होना आवश्यक है। प्रिसिपल डा अर्पणा ने कहा कि समाज में स्त्री का सर्वोच्च स्थान है। परिवार से लेकर राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का योगदान सराहनीय है। इस अवसर पर डा पूनम महाजन, सर्वजीत, गुरमीत, मोनिका, हरजीत आदि मौजूद रहे।