सांसद के प्रयास से हिदू बैंक दोबारा पुराने तरीके से कर सकेगा काम : विजय
उन्होंने कहा कि सांसद सन्नी देओल ने तत्कालीन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कैबिनेट के समक्ष यह मुद्दा रखा था। समय-समय पर इसे लेकर आरबीआइ से बात की व समस्या का समाधान करवाया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट: ढाई वर्ष पहले आरबीआइ ने हिदू बैंक पर लगाई गई पाबंदी को हटा दिया है। जिसके बाद अब बैंक दोबारा अपने पुराने तरीके से काम करना शुरु कर देगा। यह सब सांसद सन्नी देओल के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शर्मा व पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा ने वीरवार की देर शाम स्थानीय एक होटल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सांसद सन्नी देओल ने तत्कालीन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कैबिनेट के समक्ष यह मुद्दा रखा था। समय-समय पर इसे लेकर आरबीआइ से बात की व समस्या का समाधान करवाया। उनके प्रयासों सदका ही आज बैंक पुराने तरीके से काम शुरु करने जा रहा है। मौके पर उनके साथ जिला महासचिव सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश बडैहरा, जिला प्रवक्ता योगेश ठाकुर व मंडल प्रधान रोहित पुरी आदि मौजूद थे।