बोरियों में गेहूं कम, लोगों ने जताया रोष
कस्बा नरोट जैमल सिंह के लोगों ने डिपो होल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2020 09:43 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2020 09:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी,नरोट जैमल सिंह : कस्बा नरोट जैमल सिंह के लोगों ने डिपो होल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोमराज, राममूर्ति, राजा, सरवन कुमार, राजकुमारी, दिलीप कुमार ने कहा कि सस्ता दाल आटा स्कीम के तहत राशन लेने गए। बोरियों की पैकिग में 30 किलो से 5.5 किलो गेहूं कम पाया गया। इनके बारे में डिपो होल्डर से पूछा तो वह पीछे से पैकिग कम आई है कहते हुए बहाने बनाने लगा। उन्होंने मांग की है कि इसकी जांच की जाए। वहीं, फूड इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि अगर गेहूं की बोरियों में गेहूं कम आ रही है तो वह मौके पर आकर निरीक्षण करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें