13 साल बाद बदली सरना-भीमपुर से गुलपुर मार्ग की हालत
लंबे समय से उपेक्षित हलका भोआ के घरोटा ब्लाक के दर्जन भर ¨लक मार्गों के दिन फिरने लगे हैं। पंजाब राज्य मंडी बोर्ड की ओर से इसको लेकर कमर कस ली गई है। जिसके अंतगर्त घरोटा ब्लाक के 12 ¨लक मार्गों का शुरू किया गया निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जिस से लोगों की लंबे अरसे से चली आ रही मांग पूरी होने जा रही है। इस प्रकार दो दर्जन के करीब खस्ताहालत ¨लक मार्गो भी जल्द नजरे इनायत होने जा रही है। उन पर भी मई जून महीने में प्रीमिक्स डाल कर तैयार कर दिया जायेगा। इस की पुष्टि विभाग कर चुका हैै।
संवाद सहयोगी, घरोटा
लंबे समय से उपेक्षित हलका भोआ के घरोटा ब्लॉक के ¨लक मार्गों के दिन फिरने लगे हैं। पंजाब राज्य मंडी बोर्ड की ओर से 12 ¨लक मार्गों का शुरू किया गया निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसी प्रकार दो दर्जन के करीब खस्ताहाल ¨लक मार्ग भी जल्द दुरुस्त होंगे। इन्हें मई-जून में प्रीमिक्स डाल कर तैयार कर दिया जाएगा। इस की पुष्टि विभाग कर चुका है।
जानकारी के अनुसार सरना-भीमपुर मार्ग से गुलपुर मार्ग की 13 वर्ष के उपरांत सुनवाई होने जा रही है। करीब 15 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 26 लाख 64 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ¨लक रोड पपियाल-नवां¨पड मार्ग 4 लाख रुपये से तैयार किया जा रहा है। फरीदानगर का महज आधा किलोमीटर मार्ग 4 लाख 86 हजार रुपये से तैयार किया गया है। गांव झलोआ की फिरनी 4 लाख 20 हजार, वाटर सप्लाई घरोटा से खाल पुल तक का मार्ग 7 लाख 44 हजार, फिरनी जकरोर 7 लाख 44 हजार, गांव जंगल से शमशानघाट व हरिजन बस्ती से डेरा पलाई पर 10 लाख 25 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
घरोटा से शमशानघाट मार्ग 1 लाख 37 हजार रुपये, घरोटा-दीनानगर मार्ग से गड़मल गांव 13 लाख 95 हजार रुपये से 16 वर्षो के उपरांत निर्मित हो रहा है। ढाकी धीरा रोड से झलोआ तक डेढ़ किलोमीटर मार्ग 18 लाख 52 हजार रुपये और गांव नाला ¨लक मार्ग 6 लाख 96 हजार रुपये, फरीदानगर से नवां¨पड मार्ग 4 लाख 14 हजार रुपये की लागत से निर्मित हो चुके हैं। ब्लाक कांग्रेस के पूर्व प्रधान ठाकुर अवतार ¨सह, पूर्व समिति मेंबर अजमेर पठानिया, काग्रेंस नेता अतुल शर्मा, युवा नेता कुलजीत सैनी, युवा नेता राजेश अत्री, पूर्व सरपंच मदन ¨सह, सरपंच राज कुमारी, जरनैल ¨सह इत्यादि ने विधायक जो¨गद्र पाल का आभार व्यक्त किया। कोट्स
पंजाब राज्य मंडी बोर्ड के कार्यकारी अभियंता जीएस रियाड़ ने कहा कि उपरोक्त मार्गों के अलावा जल्द ही बाकी गांवों के मार्गों की भी मरम्मत कर दी जाएगी।
बाक्स
हलके के कोने-कोने का होगा विकास : विधायक जो¨गद्र पाल
विधायक जो¨गद्र पाल ने कहा कि घरोटा क्षेत्र के 12 गांवो के ¨लक मार्गो के निर्माण से आए दिन जर्जर मार्गाें पर होते हादसों से लोगों को छुटकारा मिलेगा। मई,जून में दो दर्जन के करीब अन्य ¨लक मार्गों पर प्रीमिक्स डाल दी जाएगी।
बाक्स
विधायक के प्रयास सराहनीय : सुभाष सलारिया
क्षेत्र के कांग्रेसी नेता एंव राज्यसभा सांसद प्रताप ¨सह बाजवा के करीबी सुभाष सलारिया ने कहा कि हलके का विकास जारी है। इसका श्रेय हलके के विधायक जो¨गदर पाल को जाता है। हलके की नुहार बदलने के लिए विधायक द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।