शिव विवाह में बराती बनकर आए भक्त
विष्णु ड्रॉमेटिक क्लब जंडवाल की ओर से प्राचीन शिव मंदिर की धर्मशाला में शिव विवाह धूमधाम से किया गया। क्लब के अध्यक्ष बॉबी पठानिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम में गांव जंडवाल बघार टाड़ा के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान शिव व माता पार्वती का गुणगान मास्टर अभिषेक एंड पार्टी ने किया।
संवाद सहयोगी, पठानकोट : विष्णु ड्रॉमेटिक क्लब जंडवाल की ओर से प्राचीन शिव मंदिर की धर्मशाला में शिव विवाह धूमधाम से किया गया। क्लब के अध्यक्ष बॉबी पठानिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम में गांव जंडवाल, बघार, टाड़ा के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान शिव व माता पार्वती का गुणगान मास्टर अभिषेक एंड पार्टी ने किया। जिसमें गांव की सरपंच आशा रानी खास तौर पर उपस्थित हुई, जबकि संतोख राज, पूर्व सरपंच विशाल शर्मा, जैमल सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान प्रसाद व लंगर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। मौके पर संजय शर्मा, राज ठाकुर, पाला ठाकुर, बनारसी मेहरा, कर्ण पठानिया, विषय, मास्टर राजू, मास्टर रोशन, सोनू शर्मा, कुग्गी शर्मा, भूषण मेहरा, विनय शस्त्री, अश्वनी शर्मा, शाह शर्मा मौजूद थे।