शांतिपूर्वक सीएए के बारे में लोगों को बताया
सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट के बारे में जागरूक आरएसएस ने कैंडल मार्च निकाला।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर: नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह संचालक एडवोकेट ललित महाजन के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। मशाल तथा मोमबत्तियां जलाकर लोगों को एक इस एक्ट के बारे में जागरूक किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने इसे देश की केंद्र सरकार का ऐतिहासिक फैसला करार दिया।
संघ के विभाग सह संचालक एडवोकेट ललित महाजन ने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट भारत के सीमावर्ती तीन देशों के अल्पसंख्यकों पर लागू होता है। जिन देशों में धार्मिक आधार पर भेदभाव का शिकार होना पड़ता है तथा वह लोग भारत में शरण लेते हैं तो उन्हें नागरिकता लेने में समस्या आती थी। इन अल्पसंख्यकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने यह अधिनियम पारित किया है, जिससे पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय हिदू, बौद्ध, पारसी, ईसाई, सिख लोगों को भारत में नागरिकता मिलनी आसान हो जाएगी। यह कानून भारत के किसी भी नागरिक पर लागू नहीं होता। देश में लोगों को कुछ राजनीतिक दल भ्रमित कर रहे है। उन्होंने कहा कि इससे देश के नागरिक की नागरिकता पर किसी भी प्रकार का संकट नहीं है। इस मौके पर नगर कौंसिल प्रधान रूपलाल, भाजपा मंडल प्रधान जगमोहन जग्गा, पार्षद सुरेंद्र मन्हास, सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पवन महाजन, चेयरमैन प्रिसिपल त्रिभुवन सिंह, भारत विकास परिषद के अशोक कुमार, जोगराज शास्त्री, व्यापार मंडल के पिटू जसरोटिया, रिकू बाबा, शूज एसोसिएशन के सुरेश महाजन बॉबी ,विजय महाजन, रोबिन, विक्की, अर्जुन सिंह, राजन कुमार, बलबीर मन्हास, उदय भाटिया, राजकुमार, यशपाल आदि उपस्थित थे।