Move to Jagran APP

यूनियन ने पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर किया रोष व्यक्त

थीन डैम वर्कर्स यूनियन सीटीयू की बैठक प्रधान जसवंत सिंह संधू की उपस्थिति में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 10:48 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 10:48 PM (IST)
यूनियन ने पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर किया रोष व्यक्त
यूनियन ने पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर किया रोष व्यक्त

संवाद सहयोगी, जुगियाल : थीन डैम वर्कर्स यूनियन सीटीयू की बैठक प्रधान जसवंत सिंह संधू की उपस्थिति में हुई। इसमें यूनियन पदाधिकारियों ने पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की व सरकार की कार्यशैली के विरोध में रोष प्रदर्शन करके कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रांतीय सीटीयू के महासचिव नत्था सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों को देने वाले वेतन आयोग की सिपारिश को छह माह आगे कर दिया है। इससे सरकार की मंशा पर शक हो रहा है। डीए के बनते बकाए नहीं दिए जा रहे। बांध परियोजना के कर्मचारियों की घोषित हुई विशेष इंक्रीमेंट को पिछले 18 वर्षो से लागू नहीं की जा रही है। कर्मचारियों पर विकास टैक्स के नाम पर उनके वेतन में से पैसे काटे जा रहे हैं। नो वर्क नो पे का फरमान जारी करके कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। कहा कि शाहपुरकंडी टाउनशिप से रणजीत सागर बांध पर जाने के लिए मात्र दो बसों में कर्मचारी अपनी ड्यूटी मे पहुंचते हैं जोकि बिल्कुल खटारा हो चुकी है। इस कारण कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। यूनियन ने पंजाब सरकार को चेताया कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो सभी कर्मचारी संगठन एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए विवश हो जाएंगे। इस अवसर पर यूनियन के प्रधान जसवंत सिंह संधू, नत्था सिंह , जनक राज, सुरिद्र मान, तरसेम सिंह, करनैल सिंह बाजवा, सकत्तर सिंह, शामू उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.