दो डेंगू पॉजीटिव केस मिले
पठानकोट जिले में डेंगू के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Nov 2019 11:42 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 11:42 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट : पठानकोट जिले में डेंगू के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। सोमवार को दो नए डेंगू पॉजीटिव मरीज मिले हैं। अभी तीन दिन पहले आठ नए डेंगू पॉजीटिव केस मिले थे। दो नए मामलों में एक न्यू शास्त्री नगर पठानकोट और दूसरा पुलारा का है। हालांकि सेहत विभाग घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के बारे में सचेत रहने के लिए जागरूक किया कर रहा है। इसके बावजूद डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। न्यू शास्त्री नगर पठानकोट निवासी पिछले कुछ दिनों से बीमार था और उसने अस्पताल में टेस्ट करवाए, जहां वह डेंगू पॉजीटिव पाया गया। वहीं, पुलारा के पॉजीटिव मरीज में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं, अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें