शहीद सुबेदार चैन लाल मेहरा को दी श्रद्धाजंलि
गांव राजपुरा में शहीदी गेट पर अमर शहीद सुबेदार चैन लाल मेहरा को उनकी 26वीं बरसी पर श्रद्धासुमन भेंट किए गए।
संवाद सहयोगी, जुगियाल
गांव राजपुरा में शहीदी गेट पर अमर शहीद सुबेदार चैन लाल मेहरा को उनकी 26वीं बरसी पर श्रद्धासुमन भेंट किए गए। इस मौके पर विधायक सुजानपुर दिनेश ¨सह बब्बू विशेष रूप में उपस्थित रहे। शहीद के परिवारिक सदस्यों द्वारा दीप माला कर शहीद की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना सभा एवं सुंदरकांड का पाठ करवाया। शहीद के पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि अमर शहीद सूबेदार चैन लाल मेहरा का जन्म छुन्नो राम मेहरा के घर 5 जून 1947 को गांव राजपुरा जिला पठानकोट में हुआ। उन्होंने 1 जुलाई 1965 को देश की सेवा हेतु ा भारतीय सेना 17 जेएकेआरएफ में प्रवेश किया। देश की सेवा करते हुए चैन ¨सह ने 1965 और 1971 के युद्ध में विशेष भूमिका निभाई और युद्ध के उपरांत सेना की ओर से उनको सम्मानित किया गया। 1980 के बाद वह कश्मीर घाटी में तेनात हुए और 2 नवंबर 1992 को आंतकियों से भारी मुठभेड़ हुई जिसमें चैन लाल ने चार आंतकियों को मार गिराया और 8 आंतकियों को घायल किया तथा गंभीर रूप में घायल होने के बाद वीर गति को प्राप्त हो गए। सेना की ओर से उनकी वीरता और बहादुरी पर उनको शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर शहीद की पत्नी कमला देवी, जो¨गद्र ¨सह, देवराज, विजय कुमार, सेवा राम, मंजू मेहरा, सेवा देवी मौजूद थे।