Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलें युवा

स्वामी विवेकानंद सेवा समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद पार्क में समिति चेयरमैन राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 11:15 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलें युवा
स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलें युवा

संवाद सहयोगी, सुजानपुर

loksabha election banner

स्वामी विवेकानंद सेवा समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद पार्क में समिति चेयरमैन राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया तथा पार्क की सफाई की गई। चेयरमैन राजकुमार गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है, उन्होंने कहा कि स्वामी जी का बचपन से ही परमात्मा व अध्यात्म में ध्यान था। उन्होंने वेदांत और योग को पश्चिम संस्कृति में प्रचलित करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने भारतीय संस्कृति को देश के कोने-कोने तक पहुंचाया, अमेरिका के शिकागो में 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया और भारत का वेदांत अमेरिका और यूरोप के हर एक देश में स्वामी विवेकानंद के कारण ही पहुंचा, स्वामी जी ने योग, राजयोग तथा ज्ञान योग जैसे ग्रंथों की रचना करके युवा जगत को एक नई राह दिखाई। उन्होंने 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की इस मिशन ने धर्म के साथ साथ सामाजिक सुधार लाने के लिए भी विशेष प्रयत्न किए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति दर्शन को आगे बढ़ाने के लिए स्वामी विवेकानंद जी ने एक अहम कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वामी जी के दर्शाए मार्ग पर चलना चाहिए तथा देश में भाईचारे व एकता के लिए कार्य करना चाहिए। इस मौके पर सरपरस्त चेतन महाजन, कर्णेश महाजन, मनोहर लाल, अमित सागर, सुभाष अबरोल, नवल शर्मा, वरुण सोनी, अनिल कुमार, मुनीश, मानिक ¨प्रजा, रोशन पंडित आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.