300 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित
घरोटा बस स्टैंड की एंट्रेंस पर विशाल पीपल का वृक्ष कस्बे की शोभा बढ़ाता था। करीब 300 वर्ष पुरातन इस वृक्ष के गिरने से चाहे जानी माली नुकसान नहीं हुआ। परंतु मार्ग में गिरने से पूरा मार्ग बंद रहा।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 05:05 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 05:05 PM (IST)
संवाद सहयोगी, घरोटा: घरोटा बस स्टैंड के करीब 300 वर्ष पुराने पीपल के गिरने से कस्बे के रास्ता बंद हो गया। इससे यातायात प्रभावित हुआ व बिजली भी गुल रही। घरोटा बस स्टैंड की एंट्रेंस पर विशाल पीपल का वृक्ष कस्बे की शोभा बढ़ाता था। करीब 300 वर्ष पुरातन इस वृक्ष के गिरने से चाहे जानी माली नुकसान नहीं हुआ। परंतु मार्ग में गिरने से पूरा मार्ग बंद रहा। लोगो व कर्मचारियों को बाहर ही वाहन लगा कर बारिश में जाने को मजबूर होना पड़ा। अस्पताल में से एम्बुलेंस भी बाहर अंदर नहीं जा सकी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें