Move to Jagran APP

उपमुख्यमंत्री से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं को उठाया

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के महासचिव एलआर सोढी की देखरेख में पठानकोट व्यापारियों का शिष्टमंडल नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी से मिला। इस दौरान शिष्टमंडल में पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान प्यारे लाल सेठ व महासचिव पंजाब समीर जैन भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 03:53 PM (IST)Updated: Wed, 29 Sep 2021 05:38 AM (IST)
उपमुख्यमंत्री से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं को उठाया
उपमुख्यमंत्री से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं को उठाया

जागरण संवाददाता, पठानकोट : पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के महासचिव एलआर सोढी की देखरेख में पठानकोट व्यापारियों का शिष्टमंडल नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी से मिला। इस दौरान शिष्टमंडल में पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान प्यारे लाल सेठ व महासचिव पंजाब समीर जैन भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

loksabha election banner

शिष्टमंडल में शामिल चेयरमैन नरेश अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश महासचिव एलआर सोढी के नेतृत्व में पठानकोट से एक शिष्टमंडल जिसमें जिला चेयमरैन चाचा वेद प्रकाश व सीनियर उपाध्यक्ष दविन्द्र सिंह मिटू शामिल थे। अध्यक्ष प्यारे लाल सेठ के साथ ही महासचिव एलआर सोढी ने प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उपमुख्यमंत्री के समक्ष उठाया तथा संयुक्त रूप से मांग की कि पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल को पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड में रखा जाए, ताकि पंजाब प्रदेश व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से सरकार तक पहुंचाया जा सके। ऐसा होने से व्यापारी और सरकार के बीच एक तरह से आपसी तालमेल भी बना रहेगा। इससे व्यापारियों को अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने में असानी होगी। इसी के साथ ही पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए अन्य जरूरी ज्वलंत समस्याओं को भी उपमुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। दौरान महासचिव प्रदेश एलआर सोढी, जिला चेयरमैन वेद प्रकाश, चेयरमैन नरेश अरोड़ा व सीनियर उपाध्यक्ष दविन्द्र सिंह मिटू ने उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को पठानकोट आने का न्यौता दिया ताकि हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार पठानकोट के व्यापारियों के हितों के संबंधी चर्चा की जा सके। चेयरमैन नरेश अरोड़ा ने बताया कि इस न्यौते को उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया तथा कहा कि वह शीघ्र ही पठानकोट आएंगे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री पंजाब रमन भल्ला भी इस दौरान विशेष रूप से मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.