Move to Jagran APP

पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का किया स्वागत

धार्मिक कार्यक्रम आपसी एकता और संस्कृति के प्रतीक हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 11:23 PM (IST)
पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का किया स्वागत
पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का किया स्वागत

जागरण संवाददाता, पठानकोट : धार्मिक कार्यक्रम आपसी एकता और संस्कृति के प्रतीक हैं। यह बात व्यापार मंडल के प्रधान नरेश अरोड़ा की देखरेख में समूह सदस्यों ने रेलवे रोड पर बजरंग सेल्ज प्वाइंट के समक्ष गोपाल शोभाधाम गोशाला की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा का स्वागत करने के दौरान कही। उपस्थित समूह सदस्यों ने चेयरमैन वेद प्रकाश व प्रधान नरेश अरोड़ा की देखरेख में शोभा यात्रा का स्वागत फूलो की वर्षा और लड्डू बांट कर किया। इस दौरान व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष होलसेल रेडीमेड यूनियन के प्रधान जसपाल सिंह राजू व मनमहेश बिल्ला व राजीव खोसला, अजय गुप्ता ने भी व्यापार मंडल पठानकोट द्वारा प्रधान नरेश अरोड़ा की देखरेख में आयोजित किये जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर उनके साथ मनिंद्र सिंह बोबी, शाम महाजन, राम प्रकाश भगत, राकेश वडैहर, अमरजीत सिंह साहनी, मनु, राकेश अग्रवाल,आशु वशिष्ट, टोनी, के अतिरिक्त अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.