कमेटी का नाम बदलकर गढ़ माता मणिमहेश लंगर कमेटी रखा
मंगलवार को मणिमहेश लंगर कमेटी घरोटा की बैठक दर्शन सिंह के नेतृत्व में हुई। इसमें मणिमहेश लंगर कमेटी का नाम बदलकर गढ़ माता मणिमहेश लंगर कमेटी रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
संवाद सहयोगी, घरोटा : मंगलवार को मणिमहेश लंगर कमेटी घरोटा की बैठक दर्शन सिंह के नेतृत्व में हुई। इसमें मणिमहेश लंगर कमेटी का नाम बदलकर गढ़ माता मणिमहेश लंगर कमेटी रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। वहीं कमेटी के संचालन हेतु नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से दर्शन सिंह को प्रधान तथा सुभाष सलारिया को मुख्य सचिव बनाया गया।
नव नियुक्त प्रधान दर्शन सिंह तथा मुख्य सचिव सुभाष सिंह ने कहा कि वह कमेटी को मजबूत करने तथा बड़े स्तर पर लंगर के आयोजन के लिए सभी से सहयोग लेकर कार्य करेंगे। वही समाज में अन्य समाजसेवी कार्यों में भी कमेटी बढ़-चढ़कर भाग लेगी। इस मौके पर बलविदर सिंह काला, अशोक कुमार, एसडीओ सुरिदर कुमार, काला शर्मा ,सतपाल, बिट्टू ,भानु प्रताप , अशोक समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।