Move to Jagran APP

सेंट्रल महाजन सभा प्रधान पद का विवाद सुलझा, नितिन लाडी को मिली कमान

सेंट्रल महाजन सभा के प्रधान पद को लेकर चल रहा विवाद सुलझ गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 12:00 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 12:00 AM (IST)
सेंट्रल महाजन सभा प्रधान पद का विवाद सुलझा, नितिन लाडी को मिली कमान
सेंट्रल महाजन सभा प्रधान पद का विवाद सुलझा, नितिन लाडी को मिली कमान

जागरण संवाददाता, पठानकोट: सेंट्रल महाजन सभा के प्रधान पद को लेकर चल रहा विवाद सुलझ गया है। आल इंडिया महाजन बिरादरी के राष्ट्रीय प्रधान जंगी लाल महाजन ने जहां पदाधिकारियों की मौजूदगी में नितिन लाडी को सेंट्रल महाजन सभा के प्रधान पद का विधिवत रूप से पत्र सौंपा, वहीं महाजन सभा के लिए आगामी कार्यक्रमों को पूरा करने के लिए महाजन हाल पर लगाए गए ताले की चाबियां भी उन्हें सौंप दी गई। इसके अलावा सेंट्रल महाजन सभा का लेखा-जोखा भी उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है।

loksabha election banner

शुक्रवार को आयोजित एक सादे समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जंगी लाल महाजन द्वारा लिए गए फैसले पर पूर्व प्रधान स्वर्गीय विजय महाजन के परिवार ने भी नितिन महाजन लाडी के नाम पर अपनी संस्तुति प्रदान कर दी। क्या था विवाद

दरअसल, सेंट्रल महाजन सभा का पिछले 48 वर्षों से कार्यभार देख रहे विजय महाजन का बीती आठ जून को आक्समिक निधन हो गया। उनके निधन के एक दिन बाद ही प्रधान पद को लेकर विवाद हो गया था। महाजन सभा के प्रधान पद को लेकर नितिन लाडी और राजू महाजन को उनके समर्थकों ने प्रधान बना घोषित कर दिया। ढांगू रोड स्थित सेंट्रल महाजन सभा कार्यालय पर ताला लग गया। इसके बाद विवाद बढ़ा लेकिन, महाजन सभा के पदाधिकारियों ने बीच में आकर इसे बढ़ने से रोक लिया। इसके बाद दोनों कार्यकारी प्रधान पूरी तरह से शांत हो गए और आल इंडिया महाजन सभा के फैसले का इंतजार करने लगे। शुक्रवार को आल इंडिया महाजन सभा के राष्ट्रीय प्रधान जंगी लाल महाजन ने नितिन महाजन लाडी के नाम की विधिवत रूप से घोषणा कर दी। पठानकोट को माना जाता है महाजन बिरादरी का गढ़

पठानकोट पंजाब भर में महाजन बिरादरी का गढ़ माना जाता है। पठानकोट में महाजन सभा की आठ शाखाएं हैं, जो महाजन सेंट्रल सभा के नियंत्रण में काम करती हैं। जिले में 1.28 लाख से अधिक महाजन बिरादरी की संख्या है।

जरूरतमंद परिवारों को राशन और बच्चों को स्कालरशिप देती है सभा

पूर्व जस्टिस मेहर चंद महाजन के जन्मदिन पर हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आल इंडिया शिरोमणि महाजन सभा का दिल्ली में केंद्रीय कार्यालय है तथा हरिद्वार में सात मंजिला महाजन भवन है, जिसमें सैकड़ों कमरे हैं और भवन की लाखों रुपए की महीने की कमाई है। संस्था द्वारा बिरादरी के बच्चों को स्कालरशिप दी जाती है। जबकि, सेंट्रल महाजन सभा पठानकोट भी प्रत्येक माह एक सौ जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन वितरित करती है। सभी के सहयोग से महाजन हाल को भवन बनाया जाएगा: नितिन लाडी

सेंट्रल महाजन सभा की बागडोर मिलने के बाद नितिन लाडी ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से आने वाले दिनों में बिरादरी के उत्थान के लिए कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सर्व प्रथम ढांगू रोड स्थित महाजन हाल को भवन बनाया जाएगा। उनका उद्देश्य जहां महाजन बिरादरी के उत्थान के लिए कार्य करना है, वहीं जरूरतमंदों की सेवा के चलाए जा रहे कार्यों को भी आगे बढ़ाना होगा। बहुत जल्द समूह पदाधिकारियों की मौजूदगी में मीटिग कर आगामी प्रोजेक्टों पर चर्चा की जाएगी। प्रधान बन कर समाजिक कार्यों को बढ़ावा देना ही उनका लक्ष्य है और रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.