स्वामी विवेकानंद सेवा समिति करेगी पौधारोपण
स्वामी विवेकानंद सेवा समिति सुजानपुर की बैठक चेयरमैन राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : स्वामी विवेकानंद सेवा समिति सुजानपुर की बैठक चेयरमैन राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें समिति ने गुरू नानक देव जी के 550 वे प्रकाश उत्सव तथा सावन महीने के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का निर्णय लिया गया। इन पौधों के संरक्षण के लिए समिति सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई। चेयरमैन राजकुमार गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की बहुत बड़ी जरूरत है। मास्टर करनेश महाजन ने बताया कि समिति की ओर से जल संरक्षण कार्यक्रम के तहत पहले से ही एक प्रोजेक्ट शुरू किया हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकारी मिडल स्कूल दरशोपुर में व्यर्थ होने वाले पानी को मैदान में प्रवाहित करके पौधे और सब्जियां लगाई गई हैं और यह प्रोजेक्ट बहुत सफलतापूर्वक चल रहा है। समिति की अगली योजना सार्वजनिक जगह पर लगे नलों पर टूटियां लगाना है तथा ज्यादा से ज्यादा पौधों का रोपण करना है। इस मौके पर प्रधान रमेश शर्मा, अमित सागर, मनोहर लाल, चेतन महाजन, संजय महाजन, दीपक महाजन, आशु महाजन, डॉ संजीव शर्मा, चेतन मेहरा, अभिषेक, सरपंच अवतार सिंह कोहाल, अनिल महाजन, राकेश मिश्रा, एडवोकेट विक्रांत महाजन, राजेंद्र भंडारी, उपस्थित थे।