Move to Jagran APP

भाजपा के गढ़ में गरजेंगे सुखबीर बादल

भाजपा के गढ़ पठानकोट में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल गरजेंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 05:28 PM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 06:14 AM (IST)
भाजपा के गढ़ में गरजेंगे सुखबीर बादल
भाजपा के गढ़ में गरजेंगे सुखबीर बादल

जागरण संवाददाता, पठानकोट : भाजपा के गढ़ पठानकोट में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल गरजेंगे। मौका होगा, सैली ग्राउंड में 28 मार्च को कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष रैली का। गठबंधन धर्म में भाजपा को आबंटित जिले में शिरोमणि अकाली के मुखिया लंबे समय बाद आने वाले हैं। अकाली दल रोष रैली का आयोजन कर रही है और तैयारियां भी जोरों पर हैं। इस रोष रैली में भाजपा की भी भूमिका होगी लेकिन अभी तक भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रैली को लेकर सक्रियता कम दिख रही है। इसमें पंजाब प्रधान सुखबीर बादल के साथ कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के साथ जिले की समूची अकाली दल लीडरशिप के साथ वर्कर मौजूद रहेंगे।

prime article banner

शिअद कांग्रेस सरकार की तीन सालों की नाकामियों के साथ जनता के साथ किए वायदों के अधूरे रहने पर प्रहार करेगा जबकि माना जा रहा है कि अकाली दल रैली के जरिए अपनी जिले में अपनी भी ताकत का अहसास करवाएगा। इस रोष को कांग्रेस सरकार की विफलता के रूप में रैली करवाकर विपक्षी दल अपना गुस्सा जाहिर करेगा, साथ ही पठानकोट की जनता तक भी अपना संदेश देगा।

रैली को लेकर अकाली के स्थानीय संगठन में भरपूर उत्साह पाया जा रहा है। पदाधिकारी से लेकर वर्कर बैठकें कर प्रबंधों को अंतिम रूप दे रहे हैं। दूसरी तरफ भाजपा इस रैली का हिस्सा है लेकिन पदाधिकारी व वर्कर फिलहाल सक्रिय नहीं है। शायद आलाकमान के फरमान का इंतजार है।

रैली से हिलाएंगे सरकार : मिटू

शिअद शहरी जिलाध्यक्ष सुरिद्र कवनर मिटू का कहना है कि रोष रैली कांग्रेस सरकार को हिलाएगी। कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की, बाद में वायदों से पलट गई। अकाली दल-भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस को आइना दिखाएगा। पठानकोट की रैली से सरकार को कड़ा संदेश दिया जाएगा। रैली में जाएंगे भाजपा नेता : अश्वनी

भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा है कि शिअद की रैली के संबंध में जानकारी मिली हैं और इसमें पार्टी नेता जाएंगे। उनकी उपस्थिति शेड्यूल पर निर्भर करेगी, लेकिन भाजपा नेता रैली में अवश्य मौजूद रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.