सुजाता शर्मा को मिला नारी शक्ति को प्रणाम सम्मान
पठानकोट की समाज सेविका सुजाता शर्मा को नारी शक्ति को प्रणाम सम्मान से सम्मानित किया गया है। लुधियाना में ब्रजृभूमि फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर में महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाली समाज सेविकाओं को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : पठानकोट की समाज सेविका सुजाता शर्मा को नारी शक्ति को प्रणाम सम्मान से सम्मानित किया गया है। लुधियाना में ब्रजृभूमि फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर में महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाली समाज सेविकाओं को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। सम्मान हासिल करने के बाद पठानकोट पहुंची समाज सेविका सुजाता शर्मा का परिजनों व सगे-संबंधियों ने स्वागत किया। काबिलेगौर हो कि सुजाता शर्मा पोषाक महल वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही ऑल इंडिया वुमन कांफ्रेंस की सदस्या भी हैं। सुजाता स्पेशल चाइल्ड स्कूल की पूर्व प्रधान रह चुकी हैं। इससे स्पष्ट हैं कि वह सामाजिक गतिविधियों में पूरी तरह गतिशील है तथा लगातार लोक हितैषी कार्य कर रही हैं। समाज सेविका सुजाता शर्मा ने बताया कि बृजभूमि फाउंडरेशन फिल्म अदाकारा व सांसद हेमा मालिनी की देख रेख में समाजिक कार्य कर रही है। संस्था की ओर से प्रदेश भर से विभिन्न क्षेत्रों में समाजिक कार्य करने वाली 51 महिलाओं को विशेष तौर पर नारी शक्ति को प्रणाम अवार्ड से नवाजा गया है। ये उपलब्धियां हैं समाजसेविका के नाम
सुजाता शर्मा ने अपनी उपलब्धियों के लिए कई पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं जिनकी लिस्ट काफी लंबी हैं। इनमें बेस्ट ब्यूटी पैजेंट डायरेक्टर, मिस भारत आइकॉन शामिल है। इसके अलावा मास्टीपीस ऑफ पंजाब, बेस्ट सेलिब्रेटी फैश्न डिजाइनर एंड ग्रुमर सेलिब्रेटी जज अवार्ड, अंडेमान फैशन इवेंट,बेस्ट सेलिब्रेटी फैशन डिजाइनर, एग्जोटिका इवेंट, प्राउड ऑफ पठानकोट उनकी उपलब्धियों में चार चांद लगा देते हैं।