सुजाता बनी एंटी करप्शन फाउंडेशन की अध्यक्ष
समाजसेविका सुजाता शर्मा को एंटी करप्शन फाउंडेशन की महिला विग की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 09:56 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 09:56 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पठानकोट : समाजसेविका सुजाता शर्मा को एंटी करप्शन फाउंडेशन की महिला विग की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुजाता शर्मा ने समूह पदाधिकारियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के बैनर तले आने वाले दिनों में पठानकोट ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान बनाने का अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत सिस्टम को भ्रष्ट करने वालों पर पैनी निगाह रखते हुए उनके खिलाफ कदम उठाकर सरकार से कार्रवाई करवाई जाएगी। प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर पर नए सदस्यों व पदाधिकारियों को टीम का हिस्सा बनाकर लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त भारत के तहत काम किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें