सुजाता बाला बनी जिला उपाध्यक्ष
अखिल भारतीय हिदू सुरक्षा समिति की बैठक महिला विग जिलाध्यक्ष सुधा शर्मा की देखरेख में हुई।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : अखिल भारतीय हिदू सुरक्षा समिति की बैठक महिला विग जिलाध्यक्ष सुधा शर्मा की देखरेख में हुई। इसमें विशेष रूप से प्रदेश चेयरमैन सुरेंद्र मन्हास उपस्थित हुए। इस मौके पर सर्वसम्मति से सुजाता बाला को महिला विग की जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सुजाता बाला ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी। समिति से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ा जाएगा। सुरिदर मन्हास ने कहा कि समिति महिला शक्ति को पार्टी संगठन के साथ जोड़ रही है। हर जगह पर महिला विग स्थापित कर संगठन को मजबूती दी जाएगी। इस मौके पर छह वर्ष पूर्व दीनानगर के पुलिस स्टेशन में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर रघुवीर सिंह बिट्टा, रमन कुमार, आकाश, सुखबीर सिंह, नवदीप, अमरजीत, रंजीत, सुमिता, कल्पना, पुनीत सिंह, डाक्टर हरिदेव अग्निहोत्री, राकेश सलगोतरा, विक्की ठाकुर आदि उपस्थित थे।