विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पठानकोट में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

Published: Thu, 01 Oct 2026 04:35 PM (IST)

सुजानपुर पुलिस ने एक युवक को 5.65 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना ...और पढ़ें

हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. सुजानपुर पुलिस ने एक युवक को हेरोइन के साथ पकड़ा।

  2. 5.65 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

  3. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज।

संवाद सहयोगी, पठानकोट। सुजानपुर पुलिस ने एक युवक को 5.65 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ थाना सुजानपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि एएसआइ जसवीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ सरकारी गाड़ी में माधोपुर एरिया से सुजानपुर की ओर गश्त कर रहे थे।

जब पुलिस टीम यूबीडीसी नहर के बड़े पुल नंबर 3 नजदीक पुल सुजानपुर के पास पहुंची, तो नहर किनारे माधोपुर साइड से पठानकोट की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक घबरा गया और उसने अपनी जेब से एक पारदर्शी लिफाफा निकालकर पुल की ग्रिल के नीचे फेंक दिया।

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे तुरंत काबू कर लिया। आरोपित की पहचान अमनदीप उर्फ अमन हरबंस लाल, निवासी करथोली मोहल्ला वार्ड नंबर 16 पठानकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने जब लिफाफे की जांच की तो उसमें से 5.65 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।