मांगें ने मानने पर पंजाब सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी
रविवार को स्टेट पेंशनर्ज वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : रविवार को स्टेट पेंशनर्ज वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। प्रधान मास्टर हरबंस लाल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित मी¨टग के दौरान सेवानिवृत कर्मचारियों को पेश आ रही परेशानियों पर विचार-विमर्श किया गया। मानी गई मांगों को लागू न किए जाने पर उपस्थित सदस्यों ने पंजाब सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। प्रधान हरबंस लाल ने कहा कि मांगे पूरी न होने के कारण पेंशनर्ज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं क्योंकि पंजाब सरकार ने सत्तासीन होने से पूर्व बहुत सारे वायदे जनता से किए थे जिन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया जिसके कारण पैंशनरों में सरकार के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द वायदों को पूरा किया जाए। इस अवसर पर शरद शर्मा, अर¨वद ब्यास, बलदेव राज, प्रीतम सैनी, पीएस सैनी, मंगत ¨सह, दौलत राम, सुदर्शन कुमार, अशोक गुप्ता, जनक राज, मनोहर लाल एस.डी. शर्मा, रमेश शर्मा, के.के.शास्त्री उपस्थित थे।
ये हैं मांगे-
-चार डी.ए. की किश्तें दी जाएं।
-22 माह का बी.ए. का बनाया दिया जाए।
- छठा पे-कमीश्न शीघ्र लागू किया जाए।
-जब तक पे कमीश्न लागू नहीं किया जाता 20 प्रतिशत अंतरिम राहत दी जाए।
- कैशलैस मैडिकल स्कीम संशोधनों सहित लागू किया जाए।
-मैडिकल भत्ता 2,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाए।
-जजिया टैक्स खत्म किया जाए।