सोलो डांस में जयदेवा ने हासिल किया पहला स्थान
सुजानपुर : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के सुजानपुर में ¨प्रसिपल आरती गुप्त की अध्यक्षता में खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के सुजानपुर में ¨प्रसिपल आरती गुप्त की अध्यक्षता में खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से जिला शिक्षा अधिकारी र¨वदर शर्मा शामिल हुए। जिला शिक्षा अधिकारी र¨वदर शर्मा ने खेलों एवं अन्य गतिविधियों में बढि़या प्रदर्शन करने वाले स्कूल के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। स्कूल ¨प्रसिपल ने बताया कि स्टेट लेवल पर सोलो डांस में स्कूल के विद्यार्थी जयदेवा ने पहला स्थान हासिल किया है, जयदेवा की नियुक्ति नेशनल लेवल के लिए हुई है। वहीं, बैड¨मटन अंडर-17 लड़के में मुकेश, विशाल व लवीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वॉलीबाल अंडर-17 लड़कों में चंद्रपाल, मनीष और म¨नदर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस अंडर-19 में स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि क्रिकेट टीम ने अंडर-19 लड़के में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा साइंस मेले में विद्यार्थी राहुल सिद्धू टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया है। जिला शिक्षा अधिकारी र¨वदर शर्मा ने कहा स्कूल के 18 विद्यार्थियों का चयन स्टेट लेवल गेमों में हुआ है। अंत में बच्चों को सम्मानित किया गया।
आर्य गर्ल्स कॉलेज में आज व कल लगेगा साइंस मेला : डीईओ
इस अवसर पर डीईओ रविंदर शर्मा ने बताया कि 21 व 22 नवंबर को साइंस मेला आर्य गर्ल कॉलेज पठानकोट में आयोजित किया जा रहा है जिसमें सभी स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इस दौरान कौशल कुमार, अमित गुप्ता, सुदर्शन शर्मा, सुषमा, अनामिका, कमलेश, रघुवीर ¨सह, अरुण कुमार, अनीता शर्मा, ज्योति, कश्मीर कौर, सुनीता शर्मा, नवनीत शर्मा, अंकुर शर्मा, अनुपम, चंदन, अनुज, पुनीत, दिनेश मौजूद थे।