बेटे-बहू ने विधवा मां पर गर्म तेल फेंककर जलाया, पांच ग्राम सोना भी चुरा ले गए
महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति की मौत करीब पांच वर्ष पहले हो गई थी। अब उसके घर में उसका बेटा युद्धवीर तथा उसकी पत्नी काजल रहते हैं। महिला का आरोप है कि उसकी बहू आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ झगड़ा करती रहती है।
संवाद सूत्र, पठानकोट: बेटे तथा बहू की ओर से अपनी ही मां पर गर्म तेल डालकर उसे जलाने तथा गहने चुराने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला शनिवार को विधवा निर्मला देवी निवासी खेवा की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति की मौत करीब पांच वर्ष पहले हो गई थी। अब उसके घर में उसका बेटा युद्धवीर तथा उसकी पत्नी काजल रहते हैं। महिला का आरोप है कि उसकी बहू आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ झगड़ा करती रहती है। इस झगड़े में उसका बेटा युद्धवीर भी अपनी पत्नी का साथ देता है। महिला ने आरोप लगाया कि गत छह अगस्त को जब वह अपने घर के आंगन में बैठी हुई थी तो उसने घर के भीतर कोई आवाज सुनी। जब उसने अंदर जाकर देखा तो उसका बेटा था बहू उसकी अलमारी का ताला तोड़ रहे थे ।
महिला के अनुसार जब उसने इस संबंधी बेटे को इस संबंधी पूछा तो दोनों उसके साथ झगड़ा करने लग पड़े। उन्होंने उससे मारपीट की। महिला का आरोप है कि उसकी बहू ने अंदर जाकर गरम कढ़ाई, जिसमें तेल पड़ा हुआ था लाकर उस पर फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह से झुल्स गई। बाद में उसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। महिला ने बताया कि जब वह अस्पताल से घर वापस आई तो उसने देखा कि उसकी अलमारी का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखे पांच ग्राम सोने के गहने भी गायब थे। महिला की शिकायत के बाद युद्धवीर तथा उसकी पत्नी काजल के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है