Move to Jagran APP

सैनिक अरुण का किया अंतिम संस्कार, जवानों ने दी सलामी

गांव घोह के सैनिक अरुण कुमार का पार्थिव शरीर बाद दोपहर उनके पैतृक गांव पहुंचा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 10:39 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 10:39 PM (IST)
सैनिक अरुण का किया अंतिम संस्कार, जवानों ने दी सलामी
सैनिक अरुण का किया अंतिम संस्कार, जवानों ने दी सलामी

संवाद सहयोगी जुगियाल: गांव घोह के सैनिक अरुण कुमार का पार्थिव शरीर बाद दोपहर उनके पैतृक गांव पहुंचा। गांव स्थित शमशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गा। इस मौके पर 62 आरआर के जवानों ने मृतक अरुण कुमार को सलामी दी। इस मौके पर 62 आरआर के अधिकारियों ने बताया कि अरुण कुमार पुत्र नेक राज की आयु 24 साल थी। वह पांच साल पहले ही सेना के 19 डोगरा में भर्ती हुए थे। अभी वह श्रीनगर के शोपियां में तैनात थे। गश्त के दौरान उनका पैर फिसलने के दौरान वह गहरी खाई में जा गिरे। उसके बाद वह नीचे दरिया में गिर गए। उस वक्त उनके सिर से गहरी चोट के कारण काफी खून बह रहा था। सेना की ओर से उनको स्वस्थ सुविधा देने के लिए नजदीकी शिविर में पहुंचाया गया यहां उनकी मौत हो गई। इस मौके पर उनके साथ उनकी बटालियन के सुबेदार अश्वनी कुमार और सुबेदार सुरिदर सिंह के अलावा अन्य जवान मौजूद थे। अरुण कुमार के अंतिम संस्कार में पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, हलका सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू, भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन महाजन, अशोक शर्मा, अनिल कुमार महाजन, सुरेंद्र मन्हास, संजीव कोहाल, अभिमन्यू कोहाल, बोबी कौहाल के अतिरिक्त प्रशासन के अधिकारियों ने गहरा दुख प्रगट किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.