सोहन सिंह को किया सम्मानित
श्री सनातन धर्म सभा मातृ मंडल और पतंजलि योग पीठ ने वरिष्ठ सदस्य फोरमैन सोहन सिंह के सेवानिवृत्ति पर उन्हें और उनकी पत्नी को सम्मानित किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 10:53 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 06:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी जुगियाल :
श्री सनातन धर्म सभा मातृ मंडल और पतंजलि योग पीठ ने वरिष्ठ सदस्य फोरमैन सोहन सिंह के सेवानिवृत्ति पर उन्हें और उनकी पत्नी को सम्मानित किया। उर्मिला देवी को माता की चुनरी ओढ़ाई गई। सोहन सिंह ने सभी का आभार प्रगट किया। सभा के मातृ मंडल को 2100 रुपये की राशि दान दी। मातृ मंडल की महासचिव रीता शर्मा ने कहा कि 1990 से सोहण सिंह और उनकी पत्नी सभा से जुड़े थे। मौके पर पिकी शर्मा, रीता शर्मा, नीलम महाजन, सरिता डोगरा, मोनिका महाजन, विकेश महाजन, आरती, प्रवीन लता, मीनू, मनजीत, ममता शर्मा, पूनम मिश्रा भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें