विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुद्राक्ष क्रिकेट कप: सिया ट्रेडर्स और स्पार्टन क्लब ने जीते मैच

By JagranEdited By:
Published: Fri, 19 Nov 2021 10:24 PM (IST)

टूर्नामेंट का शुभारंभ डा. नरेश कुमार और विशाल वर्मा ने किया। चेयरमैन ठाकुर स्वर्ण सिंह महासचिव तुषाल साबी और हेड ...और पढ़ें

रुद्राक्ष क्रिकेट कप: सिया ट्रेडर्स और स्पार्टन क्लब ने जीते मैच
रुद्राक्ष क्रिकेट कप: सिया ट्रेडर्स और स्पार्टन क्लब ने जीते मैच

जागरण संवाददाता, पठानकोट: लमीनी स्टेडियम में रुद्राक्ष क्रिकेट क्लब की ओर से अध्यक्ष गगन ठाकुर के नेतृत्व में रुद्राक्ष क्रिकेट कप: 20-20 में शुक्रवार को छठे दिन दो मैच करवाए गए। टूर्नामेंट का शुभारंभ डा. नरेश कुमार और विशाल वर्मा ने किया। चेयरमैन ठाकुर स्वर्ण सिंह, महासचिव तुषाल साबी और हेड कैशियर संदीप शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट के छठे दिन सिया ट्रेडर्स क्रिकेट क्लब और नार्थ छोर क्रिकेट क्लब आरएसडी के मध्य मैच खेला गया। सिया ट्रेडर्स ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। नार्थ छोर क्लब 19 ओवर में 92 रन बनाकर ढेर हो गया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिया ट्रेडर्स की टीम ने 10वें ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर आसान जीत हासिल की। सिया ट्रेडर्स के साहिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 32 गेंदों में 66 रन जुटाए और टीम के लिए जीत की राह आसान की। साहिल को मैन आफ द मैच से सम्मानित किया गया।

छठे दिन का दूसरा मुकाबला स्पार्टन क्रिकेट क्लब और दिलवाले क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। दिलवाले क्लब ने टास जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय किया। पूरी टीम 19वें ओवर में 115 रन पर आलआउट हो गई। वहीं स्पार्टन ने 16वें ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। स्पार्टन के कालू ने बल्लेबाजी में 33 रन बनाए और गेंदबाजी में चार ओवर में 21 रन देकर विरोधी टीम की तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाई। कालू को मैन आफ द मैच चुना गया।

इस दौरान उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, मैनेजर सुधर्म शर्मा, संयुक्त सचिव अजय कुमार, मोहनलाल, पंकज महाजन, नरेश, अभिषेक, अश्विनी, राजकुमार, पप्पी चांडल, बावा जोशी, बब्बू, मोती, अभिनीत, गौरव, मिट्ठू, मुनीष, पारुल, राकेश ठाकुर, शालू, शहनशाह, बिल्लू, कमल, जिदू, साहिल, हितेश्वर, संजू, बंटी, बुनीत भगत, वरिदर कुमार, सुमित महाजन, विक्रम ठाकुर और समर सिंह शामिल हुए।