बसंत पर श्री सनातन धर्म सभा मनाएगी 36वां मूर्ति स्थापना दिवस
सभा द्वारा बसंत पंचमी महोत्सव एवं मूर्ति स्थापना दिवस पांच फरवरी को मनाया जाएगा। यह 36वां मूर्ति स्थापना दिवस है। 3 फरवरी को गणपति पूजन एवं गायत्री मंत्र जप पाठ शुरू होगा। 4 फरवरी को श्री राम चरित्र मानस अखंड पाठ शुरू होगा।
संवाद सहयोगी, जुगियाल: श्री सनातन धर्म सभा की बैठक रविवार को अध्यक्ष शिव प्रकाश की अध्यक्षता में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर शाहपुरकंडी टाउनशिप में हुई।
इसमें सरपरस्त सुधीर गुप्ता और संगीता महाजन विशेष रूप में उपस्थित हुए। महासचिव कमल सुरजीत सिंह ने बताया कि सभा द्वारा बसंत पंचमी महोत्सव एवं मूर्ति स्थापना दिवस पांच फरवरी को मनाया जाएगा। यह 36वां मूर्ति स्थापना दिवस है। 3 फरवरी को गणपति पूजन एवं गायत्री मंत्र जप पाठ शुरू होगा। 4 फरवरी को श्री राम चरित्र मानस अखंड पाठ शुरू होगा। 5 फरवरी को 10 बजे इति श्री गायत्री मंत्र जप पाठ एवं हवन यज्ञ होगा। 11 बजे श्री राम चरित्र मानस अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा उस उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। उपरांत अटूट भंडारा वितरित किया जाएगा। इस मौके पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, पवन बाबा, राकेश कुमार, सोहन सिंह, राकेश महाजन, राजेश शर्मा, सोमराज, मोहनलाल, ओम प्रकाश, मेजर सिंह, जतिन मेहता के अलावा अन्य सदस्य मौजूद थे।