विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिव सेना हिंद कोर कमेटी के चेयरमैन ने अपने भाई की मौत को बताया हत्या, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Published: Mon, 28 Sep 2026 07:41 PM (IST)

शिव सेना हिंद कोर कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन रवि शर्मा ने अपने भाई जतिंदर शर्मा की मौत को हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शिव सेना हिंद कोर कमेटी के चेयरमैन की भाई की मौत। सांकेतिक फोटो

शिव सेना हिंद कोर कमेटी के चेयरमैन की भाई की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. रवि शर्मा ने भाई जतिंदर शर्मा की मौत को हत्या बताया।

  2. पुलिस की धारा 174 कार्रवाई पर उठाए सवाल।

  3. एसएसपी पठानकोट से उच्च स्तरीय जांच की मांग।

संवाद सहयोगी, पठानकोट। शिव सेना हिंद कोर कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन रवि शर्मा ने अपने भाई जतिंदर शर्मा की मौत को हत्या बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। रवि शर्मा का आरोप है कि उनके भाई की हत्या की गई है और जिस व्यक्ति पर उन्हें शक है, वह आरोपी उनके ही घर पर काम करता है।

उन्होंने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ने फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की है, जबकि परिवार हत्या की आशंका जता रहा है।

रवि शर्मा ने एसएसपी पठानकोट से मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे।