संविधान के बारे में विद्यार्थियों को बताया
शाहपुर कंडी टाउन शिप में 70वां संविधान दिवस मनाया गया।
संवाद सहयोगी, जुगियाल : सरकारी सीसे स्कूल शाहपुरकंडी टाउनशिप में 70वां संविधान दिवस स्कूल उप प्रिसिपल मोनिका शर्मा के नेतृत्व में मनाया गया। इसमें जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी सचिव व सीजेएम जितेंद्रपाल सिंह मुख्य मेहमान शामिल हुए। जितेंद्रपाल सिंह ने छात्रों को बताया कि आज के दिन देश के अंदर भारत का संविधान लागू हुआ था, जिससे हमें आजादी, समानता, अपनी अभिव्यक्ति जाहिर करने व अन्य अधिकारी प्राप्त हुए है। संविधान से जहां देश के नागरिकों को कई अधिकार मिले है, वहीं पर उसके साथ कई फर्ज को भी निभाने के लिए आह्वान किया गया। एडवोकेट प्राची शर्मा ने भी संविधान के कई अनुच्छेदों की व्याख्या की तथा उनकी बारीकियों से बच्चों को अवगत करवाया। वहीं छात्रों ने भी संविधान के अन्य सेक्शन के प्रति कई प्रश्न पूछे तथा सीजेएम जितेंद्रपाल सिंह ने उनका जवाब देकर छात्रों को कानून के प्रति जागरूक किया।। इस अवसर पर कुसुम लता, मनप्रीत कौर, सुनीता शर्मा, सुमन कुमारी, मीनाक्षी, सुषमा बजाज, सरोज भट्टी, अजीत सिंह, राज मोहण शर्मा, बलकार सिंह के इलावा अन्य उपस्थित थे।