स्वर्ण सिंह सर्वसम्मति से बने प्रधान
इंडस्ट्री ग्रोथ सेंटर रिहायशी कॉलोनी के सदस्यों की बैठक हुई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 May 2019 12:33 AM (IST)Updated: Tue, 28 May 2019 06:29 AM (IST)
संवाद सहयोगी, माधोपुर
इंडस्ट्री ग्रोथ सेंटर रिहायशी कॉलोनी के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें स्वर्ण सिंह को सर्वसम्मति से एक वर्ष के लिए कॉलोनी का अध्यक्ष चयनित किया गया। इस अवसर पर अशोक महाजन को उपप्रधान, जुगल किशोर को सचिव, सुनील दत कार्यालय सचिव, पुष्प को महासचिव बनाया गया। अध्यक्ष स्वर्ण सिंह ने बताया कि इंडस्ट्री ग्रोथ सेंटर में कॉलोनी निवासियों की समस्याओं का हल किया जाएगा। इस अवसर पर नरेंद्र पाल सिंह, पाल सिंह, अशोक महाजन, जुगल, दर्शन सिंह, मुलख राज, बीआर मजोत्रा, चमेल सिंह, रमेश, सुरिद्र कालिया, रजेंद्र कुमार, जगमोहन आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें