Move to Jagran APP

चुनावों में 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को दी जाएं: वीर सिंह

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भी यूपी विधानसभा के चुनावों के लिए महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटें देने की बात कही है। उसी आधार पर पंजाब में भी 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देनी चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 07:02 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 07:02 PM (IST)
चुनावों में 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को दी जाएं: वीर सिंह
चुनावों में 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को दी जाएं: वीर सिंह

संवाद सूत्र, मामून: गांव ढांगू सराय में कांग्रेस पार्टी के वर्करों की बैठक सरपंच वीर सिंह की अध्यक्षता में की गई। इसमें गांव हाड़ा की सरपंच पल्लवी ठाकुर विशेष रूप में पहुंची। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान अगर सरपंच पल्लवी ठाकुर को विधानसभा हलका सुजानपुर से टिकट देती है तो कांग्रेस आसानी से जीत सकती है। धार ब्लाक एक पिछड़ा क्षेत्र है, इसमें कई प्रकार की त्रुटियां हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भी यूपी विधानसभा के चुनावों के लिए महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटें देने की बात कही है। उसी आधार पर पंजाब में भी 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देनी चाहिए। इस मौके पर शौकत अली, सुलेखा बीबी, गुड्डूदीन, बुल्ले शाह, सिदा बीबी, शरीफा बीवी, अंजू बीबी ,लतीफा बीबी आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.