साहिल शर्मा ने 435वां पौधा लगाया
जलवायु कार्यकर्ता साहिल शर्मा ने अपने जीवन का 435वां पौधा लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 11:11 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 06:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी: जलवायु कार्यकर्ता साहिल शर्मा ने 435वां पौधा लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। उसने कहा कि वही समाज तरक्की करता है जहां बुजुर्ग लोग पेड़ लगाते हैं। जिन्हें पता भी होता है कि वह इन पेड़ों की छाया का आनंद खुद नहीं ले पाएंगे परंतु उसके बावजूद वह पेड़ लगाते हैं।
उन्होंने पौधे लगाने की मुहिम पांच जून 2019 में शुरू की थी। जिसके बाद उन्होंने ठान लिया कि पर्यावरण को बदलने के लिए पौधों की बहुत अधिक आवश्यकता है। पर्यावरण के लिए छेड़ी गई अपनी इस जंग में वह जारी रखेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें