Move to Jagran APP

रिटायर सुपरिटेंडेंट कमल चड्ढा का किया स्वागत

नगर निगम पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पठानकोट की बैठक प्रधान देशबंधु महाजन व चेयरमैन बीआर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें विगत दिनों नगर निगम से सुपरिटेंडेंट के पद से रिटायर हुए कमल चड्ढा विशेष रूप से शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 10:25 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 10:25 PM (IST)
रिटायर सुपरिटेंडेंट कमल चड्ढा का किया स्वागत
रिटायर सुपरिटेंडेंट कमल चड्ढा का किया स्वागत

जागरण संवाददाता, पठानकोट : नगर निगम पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पठानकोट की बैठक प्रधान देशबंधु महाजन व चेयरमैन बीआर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें विगत दिनों नगर निगम से सुपरिटेंडेंट के पद से रिटायर हुए कमल चड्ढा विशेष रूप से शामिल हुए। सदस्यों व पदाधिकारियों ने उनका फूलों के हार पहनाकर स्वागत किया। बैठक में मंच संचालन इंजीनियर रूप लाल पठानिया ने किया। चेयरमैन बीआर गुप्ता ने कहा कि महामारी के चलते हम सभी पांच माह के पश्चात इकट्ठे हुए हैं। इस दौरान पंजाब सरकार की पे कमीशन रिपोर्ट में कर्मचारियों और पेंशनरों से किए गए धोखे का सख्त विरोध किया गया। निगम के पेंशन सेल में पूरी मेहनत से काम करने के लिए मनु की फूल मालाएं पहनाकर हौसला अफजाई की गई। अंत में दो सदस्यों किशन चंद फायरमैन और इकबाल सिंह ड्राइवर की मृत्यु हो जान पर गहरा दुख प्रकट किया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सुरिदर महाजन, दीना नाथ, बोध राज गुप्ता, केवल कृष्ण शर्मा, अशोक रैना ई ओ, सुनील महेद्रू, तरसेम सिंह, अशोक कुमार, नसीब चंद, राम सिंह, केवल शर्मा, रवि कांत, विजय डोगरा, इंजी. सुखदेव, उमेश अरोड़ा राम लुभाया, केवल सिंह आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.