काठगढ़ में श्रावण मास महोत्सव का आगाज
महाशिवपुराण कथा सुबह 11 बजे से 2 बजे तक रोजाना 20 जुलाई तक चलेगी
संवाद सहयोगी, डमटाल : प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में श्रावण मास महोत्सव का आगाज महाशिवपुराण, श्री राम चरित मानस पाठ एवं महामृत्युंजय जप के साथ हुआ। इस दौरान सुबह 10 बजे से श्री राम चरित मानस की शुरुआत मंदिर सुधार सभा के प्रधान ओम प्रकाश व अन्य सदस्यों ने विधिवत पूजा अर्चना करके की। इसके बाद साध्वी प्रियंका बाबा पठानकोट वाले ने महाशिवपुराण कथा अपने मुखारविद से की। उन्होंने कथा के दौरान भक्तजनों को कहा कि भगवान शिव जी के ओम अक्षर से तीन रूपों की उत्पत्ति हुई, जिसमें सर्वश्री ब्रह्मा, विष्णु, महेश हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा जी जीव को जन्म देने वाले, श्री विष्णु जी पालन करने वाले तथा महेश जी जीव को मोक्ष देने वाले है। इसके साथ उन्होंने कहा कि ब्रह्मांड मे अगर किसी को सुंदरता मिली है तो भोले नाथ जी को सत्यम शिवम सुन्दरम के रूप में मिली है। सभा के प्रेस सचिव सुरिदर शर्मा ने कहा कि महाशिवपुराण कथा सुबह 11 बजे से 2 बजे तक रोजाना 20 जुलाई तक चलेगी सभा द्वारा प्रभु प्रेमियों के लिए जलपान व लंगर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ उन्होंने कहा कि श्री रामचरित मानस पाठ पुरा महीना 16 अगस्त तक निरन्तर चलेगा।