रेहम अली बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रधान
क्षेत्र के गांव खदावार में भाजपा की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री युद्धवीर सिंह पठानिया व मंडल प्रधान जगमोहन सिंह जग्गा विशेष तौर पर पहुंचे जिनका कार्यक्रम में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : क्षेत्र के गांव खदावार में भाजपा की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री युद्धवीर सिंह पठानिया व मंडल प्रधान जगमोहन सिंह जग्गा विशेष तौर पर पहुंचे जिनका कार्यक्रम में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक वर्ग से खदावर जोन के प्रधान की नियुक्ति की गई। चुनाव प्रभारी व पूर्व मंडल प्रधान ठाकुर बसंत सिंह व सहप्रभारी बलवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित करवाए गए चुनाव में रेहम अली को खदावर जोन का प्रधान नियुक्त किया गया। उपस्थित समूह सदस्यों ने उन्हें फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया। भाजपा जिला महामंत्री युद्धवीर सिंह व मंडल प्रधान जगमोहन सिंह जग्गा ने भी आगामी चुनाव को देखते हुए गांव के चार बूथों पर बूथ इंचार्ज नियुक्त किए। जिसमें बूथ 14 पर बोध राज, 15 पर प्रीतम सिंह, 15 जनक राज व 17 का गौरव को प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर मुकेश कुमार, विपन सिंह, एंचल सिंह, अजय सिंह, तारा चंद, बोध राज, अशोक कुमार, युवराज, गोबिद शर्मा, भाजयुमो प्रधान रिक्की, जेपी सिंह व किशोरी लाल आदि मौजूद थे।