जरूरतमंद कन्या की शादी के लिए दिया राशन
हेल्प विद हेल्प ग्रुप ऑफ पठानकोट (रजि.) संस्था ने पठानकोट के सरना गांव में एक जरूरतमंद कन्या की शादी के लिए राशन का सहयोग दिया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 05:54 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 05:54 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट : हेल्प विद हेल्प ग्रुप ऑफ पठानकोट (रजि.) संस्था ने पठानकोट के सरना गांव में एक जरूरतमंद कन्या की शादी के लिए राशन का सहयोग दिया है। अध्यक्ष अंकुश शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से सरना गांव मे एक जरूरतमंद कन्या की शादी के लिए राशन का सहयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की हर प्रकार से सहायता करना है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रमन कुमार, महासचिव ओम प्रकाश, संयुक्त सचिव लखविदर सिंह, पंकज, रिम्पू, विकास, गुलशन, पवन, शुभम संस्था के सदस्य भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें